गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:
अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर रेलवे स्टेशन रोड स्थित काका ओम साई होटल संचालक द्वारा खाने के पैसे मांगने पर दो पत्रकार एवं एक व्यापारी को इतना नागवार गुज़रा की उन्हों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर पर फूड प्वाइजन की शिकायत कर दी।

होटल संचालक तरुण कुमार ने NIT संवाददाता से बात करते हुए बताया कि 25 अगस्त 2025 की रात्रि 10:00 बजे की घटना है तीन व्यक्ति होटल पर खाना खाने के लिए एक टेबल पर बैठते हैं होटल के कर्मचारियों से अपनी इच्छा अनुसार खाने फरमाइश करते हैं उनके इच्छा अनुसार टेबल पर खाना आता है, खाना खाने के बाद जब पेमेंट की बारी आई तो उन्होंने अपने आप को पत्रकार बताया। पत्रकार की बात सुनते ही होटल संचालक ने रियायत करते हुए छःसौ रुपए देने की बात कही। लेकिन पत्रकार ने होटल संचालक से कहा हम तीन सौ देंगे होटल संचालक ने तीन सौ लेने पर मना किया तो उसने गुस्से में आकर नौ सौ रुपए का पेमेंट किया और धमकी देते हुए कहा कि कल तुम्हें पता चलेगा। यह पूरा वाक्य सीसीटीवी कैमरे में कैद है

होटल से निकलने के बाद पत्रकार और व्यापारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर फूड प्वाइजनिंग होने की शिकायत कर दी शिकायत को संज्ञान लेते हुए फूड विभाग की टीम होटल संचालक से पूछताछ करती है और जब होटल संचालक ने पूरी सच्चाई बताई तो अधिकारी भी मुस्कुराने लगे, सीसीटीवी कैमरे की भी पूरी जांच हुई अधिकारियों ने होटल संचालक को भरोसा देते हुए कहा कि जो सही होगा वही होगा गलत कार्रवाई नहीं होगी।पत्रकार और व्यापारी को मुफ़्त का खाना नहीं मिला तो फूड प्वाइजन हो गया ये बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है की कभी कोई पुलिस वाला मुफ्त का खाना खाने पहुंच जाता है तो कभी कोई पत्रकार तो कभी कोई गुंडा मवाली ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ये घटना कोई पहली बार नहीं हुई है अभी कुछ दिन पहले एक होटल में मुफ्त का खाना खाने के लिए पुलिस वालों ने भी जमकर उपद्रव किया था जिस पर पुलिस कप्तान ने कार्रवाई भी की थी।
होटल चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले पीड़ित ने अधिकारी से शिकायत में कहा है कि नामजद दबंग किस्म के लोग हैं, जिनसे वह काफी भयभीत है। तथा मानसिक रूप से काफी परेशान है।

