अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा तहसील के खुनियांव विकास क्षेत्र अन्तर्गत बड़ौदा यूपी बैंक की बरगदवा शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक परिवार को बड़ी राहत मिली है। ग्राम पटेहरी निवासी मृतक राजमन गुप्ता के नॉमिनी पत्नी चंद्रावती देवी को बीमा क्लेम के रूप में 2 लाख रुपए मिले हैं।
शाखा प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक व वित्तीय साक्षरता केन्द्र के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूकता कैंप लगा कर जागरूक कर बीमा एवं बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दिया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत बैंक बहुत कम प्रीमियम पर यह बीमा सुविधा प्रदान करता है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को यह बीमा बैंक से करना चाहिए। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक राम कुमार, हेड कैशियर विपिन पंवार एवं स्टाफ प्रेमचंद व बीमा धारक के परिजन मौजूद रहे।

