निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इटवा में ओम प्रकाश त्रिपाठी (NMS) के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी के सेवाकाल को याद करते हुए उनके कार्यों एवं योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक विभाग में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उनके साथ बिताए गए कार्यकाल की यादें हमेशा सभी के बीच बनी रहेंगी।
समारोह के दौरान सहकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं खुशहाल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का माहौल भावुक हो गया। सहकर्मियों ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

