मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में अश्वनी कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली के नेतृत्व में जिला बरेली के युवक को गिरफ्तार किया है, 54 ग्राम अफीम बरामद।
मुखबिर की सूचना उo निo नितिन मलिक, हेo काo तैयब अली, हिमांशु, रोहित कुमार ने शाहजहांपुर के बरेली सीतापुर हाईवे पर बरेली की तरफ ग्राम मौजमपुर जाने वाले रास्ते के आगे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बरेली जिले के ग्राम बिथरी चैनपुर थाना बिथरी के रहने वाले नईम हुसैन 22 वर्ष को किया गिरफ्तार, कब्जे से 54 ग्राम अफीम बरामद, आरोपी को भेजा जेल।

