अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

वृन्दावन में रामकृष्ण सेवाश्रम अस्पताल में अल्ट्रासोनोग्राफिक मशीन का भारतीय स्टेट बैंक के सीएसआर की पहल से हुआ उद्घाटन। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक देवाशीष मित्र द्वारा मथुरा वृन्दावन भ्रमण कार्यक्रम के दौरान रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल मे एस0 बी0 आई0 सी एस आर फंड से पहल कर अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का आज दिनांक 24 फ़रवरी 2025 को उद्घाटन किया।
महाप्रबंधक देवाशीष मित्र ने कहा कि एस बी आई अपने सी एस आर फंड से सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाती हैं जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में पहले विद्यालयों में छात्र छात्राओं के शिक्षा स्तर को बढ़ाने में सदैव अग्रसर है उसी कड़ी में चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों को अच्छी एवं बेहतर चिकित्सा उपलब्ध हो इसके लिए रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल को सी एस आर फंड से पहल करते हुए अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का दिनांक 24 फरवरी 2025 को उद्घाटन किया है।
इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी स्वप्रकाश नंद जी महाराज स्वामी कालीकृष्णा नन्द महाराज स्वामी ओजोमया नन्द महाराज स्वामी देवतानन्द सहित अस्पताल के डॉक्टर आदि मौजूद रहे। एस बी आई के उपमहाप्रबंधक राजीव मिश्रा क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तम कुमार रामकृष्ण सेवाश्रम मिशन एसबीआई शाखा के प्रबंधक अमित कुमार वर्मा एवं राजीव रंजन सहित समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।

