डिज़िटल मीडिया प्लेटफ़ार्म के माध्यम से पत्रकार सुरक्षा कानून की मुहिम को चलाएगा पी सी डब्ल्यू जे | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

डिज़िटल मीडिया प्लेटफ़ार्म के माध्यम से पत्रकार सुरक्षा कानून की मुहिम को चलाएगा पी सी डब्ल्यू जे | New India Times

पत्रकारों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध, देश के पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन, प्रेस काउंसिल ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट, जो कि अखिल भारतीय पंजीकृत संगठन है, के तत्वावधान में PCWJ के डिजिटल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की एक ऑनलाइन गूगल मीट (आन लाइन बैठक) संगठन के संस्थापक एवं चेयरमैन एडवोकेट डॉ सैयद खालिद कैस(भोपाल) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस गूगल मीट का सफ़ल संयोजन एवं संचालन  संगठन की राष्ट्रीय प्रवक्ता शशि दीप, मुंबई ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से किस प्रकार पत्रकार सुरक्षा कानून मुहिम का बेहतर प्रचार-प्रसार किया जा सकता है उस पर विचार-विमर्श करना और नए पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करना था।

बैठक में देश भर से पत्रकार जुड़े जिसमें गुजरात से भारती माखीजानी, दिल्ली से सुरिंदर सिंह, कोलकाता से शाश्वती दास, रूपा चौधरी, अविसेक पाल, भोपाल से शहाब मलिक, बागली से सुनील योगी, तेलंगाना से वसीम अहमद, मोहम्मद शिराज, मुंबई से इक़बाल अंसारी, राजस्थान से रियाज़ खान जुड़े थे और डिजिटल मीडिया के माध्यम से उनके योगदान और कठिनाईयों से सभी को अवगत कराया। सभी के विचार सुनने के बाद डॉ खालिद कैस एडवोकेट भोपाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सदस्यों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हमारा संगठन पैसे कमाने के उद्देश्य से नहीं बनाया गया है बल्कि हमें राष्ट्र हित में अपनी-अपनी जिम्मेदारी के साथ पत्रकारों के कल्याण के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराना है सभी पत्रकारों से अनुरोध है कि अपने अपने स्तर पर शासन से जुड़कर इस कारवां को आगे बढ़ाने का प्रयास करें ताकि देश में लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ इस कोशिश से लाभान्वित हो। सभी पदाधिकारियों ने करतल ध्वनि से इस बात का समर्थन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article