कई दिनों से लापता युवक का शव उफनता हुआ पोखर में मिला, पुलिस कर रही है जांच | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल के पीरपैंती प्रखंड में दो दिन से लापता बिजली मिस्त्री का शव आज शुक्रवार को एक पोखर में उफनता हुआ मिला। मामला भागलपुर जिला के पीरपैंती थाना क्षेत्र के कीर्तनीय पोखर का है। मृतक की पहचान झारखंड के साहिबगंज जिला के नयानगर गांव के रहने वाला मुर्शीद अंसारी के पुत्र मो० मुजफ्फर अंसारी (26) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक दो दिन से घर से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, बावजुद उस युवक का कोई भी अता -पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने थाना में शिकायत किया। साथ ही एक पोस्टर भी जारी कर लोगों से अपील की गई कि, कहीं भी उक्त युवक दिखे तो उसकी जानकारी दें।

वहीं आज शुक्रवार की शाम कीर्तनीय के ग्रामीणों ने पोखर में उफनता हुआ एक शव देखा! इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया में यह डूबकर मरने की बात कही जा रही है, वहीं परिजनों का आरोप है की इसे मार कर फेंक दिया गया है।

पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी है और मामले की छान-बीन में जुट गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.