फर्जी चेक और भूमी की हेरा फेरी केस में प्रशासन बैठा मौन | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

फर्जी चेक और भूमी की हेरा फेरी केस में प्रशासन बैठा मौन | New India Times

मैहर के भदनपुर अमगार में बड़ी तादात में भूमी की हेरा फेरी कुछ नामी दलालों और प्रशासन के जिम्मेदार तंत्र की मिली भगत से की गई है कहीं शासकीय भूमी को निजी कर दिया गया तो कहीं आदिवासी की निजी भूमी की चोरी कर ली गई। ऐसा ही एक मामला अमगार निवासी राजेंद्र सिंह गोंड का सामने आया है जिस पर रामप्रकाश जायसवाल भदनपुर, प्रदीप कुमार सेन, दीपक लालवानी साथ ही अन्य लोगों के उपर भूमी की हेरा फेरी का आरोप लगा साथ ही फर्जी चेक भी राजेंद्र को दिया गया जिसकी शिकायत पीड़ित मैहर एम डी एम के यहां किया था तभी एस डी एम विकाश सिंह के द्वारा फर्जी चेक देने के वास्ते नोटिस भी जारी हुईं लेकिन आज दिनांक तक सूचना अनुसार मामले में आज तक कोई तामील नहीं हुआ।

वहीं राजेंद्र सिंह गॉड की आर्थिक स्थिति बत से बत्तर है दो बेटियां हैं जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं साथ ही जीवकोपार्जन के लिए रही लगभग 8 एकड़ की भूमी को दलालों ने फर्जी तरीके से बेंच लिया जबकि उस भूमी मे 3 बहनों व एक छोटे भाई का भी हिस्सा था सचिव, सरपंच, पटवारी,और तहसीलदार भू दलालों से मिल गरीबों को लूटने के आरोप लग रहे है. क्या कारण है की जिम्मेदार प्रशासन कार्यवाही नहीं कर रहा। बड़ा सवाल उठता है की क्या विभागीय अधिकारी इस फर्जीवाड़े में फस रहा या दलालों से सांठ गांठ बन गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.