भोपाल में ग्लोबल इनवेस्टर समिट के आयोजन की तैयारियों  को लेकर प्रभारी मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने की बैठक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में ग्लोबल इनवेस्टर समिट के आयोजन की तैयारियों  को लेकर प्रभारी मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने की बैठक | New India Times

राजधानी भोपाल में आगामी 24 एवं 25 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्लोबल इनवेस्टर समिट की तैयारियों को लेकर सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने बैठक की। इस बैठक में मंत्री द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में समिट के आयोजन को लेकर सभी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ यातायात प्रबंधन, आयोजन स्थल पर पार्किंग व्यवस्था, भोपाल के सौंदर्यीकरण हेतु उचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया।

भोपाल में ग्लोबल इनवेस्टर समिट के आयोजन की तैयारियों  को लेकर प्रभारी मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने की बैठक | New India Times

प्रभारी मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने जीआईएस की तैयारियों को लेकर कहा कि यह आयोजन भोपाल के लिए एक अद्वितीय अवसर है। उन्होंने भोपाल शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करने और समिट की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्री चैतन्य कश्यप ने सभी संबंधित अधिकारियों से समर्पण और तत्परता के साथ काम करते हुए आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यह समिट न केवल भोपाल बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इस मौके पर भोपाल पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री पंकज श्रीवास्तव, नगर निगम आयुक्त श्री हरेन्द्र नारायण, एडीएम श्री सिद्धार्थ जैन, डीसीपी ट्रैफिक श्री संजय सिंह, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक श्री बसंत कौल, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.