डॉ बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की याद में करमा मण्डल में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

डॉ बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की याद में करमा मण्डल में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

स्थानीय विकास खण्ड स्थित हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया में डाॅ भीमराव आंबेडकर की याद में भाजपा करमा मण्डल के सौजन्य से निबंध प्रतियोगिता संपन्न हुई।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया में भाजपा मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह रही। विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ गोपाल सिंह विधानसभा घोरावल प्रभारी रहे।
इस मौके पर सर्व प्रथम विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार मिश्र के द्वारा उपस्थित मंचासिन भाजपाईयों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती सिंह ने कहा कि हमारे बाबा साहब डॉ आंबेडकर हमारे संविधान के रचईता इन्होंने हम सभी के लिए बहुत कुछ दिया है।हमारे स्तित्व को बनाया है। हम सबको उचाईयो पर पहुंचा दिया है।इन्हीं की देन है जो हम सब अपने अपने अधिकारों की बात करते हैं।
ततपशचात निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान साधना विश्वकर्मा, दूसरे स्थान पर सृष्टि चौबे और तीसरे नंबर पर बंदना विश्वकर्मा रही। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष आशुतोष सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष ओमकार तिवारी, महामंत्री रविन्द्र बहादुर सिंह,गौतम मौर्या,वीरेंद्र बहादुर सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, वैभव मौर्य, श्रेया पांडेय, नीतू, विद्यायल के प्रवक्ता राजेन्द्र पांडेय सहित शिक्षक शिक्षिकओं के साथ छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा के राजेश कुमार मिश्र ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article