संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम- एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम- एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश | New India Times

मिर्ज़ापुर जिला की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर ही त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, पूर्ति, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान फरियादियों ने भूमि विवाद, राशन, पेंशन, चकबंदी एवं पुलिस से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों को आईजीआरएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए और उनका निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.