अज्ञात कारणों से कार में लगी आग, कार जल कर हुई ख़ाक | New India TimesOplus_131072

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

ह्युंडई वरना कार में अचानक आग लगने से कार जलकर ख़ाक हो गई। बताते चलें की कार मालिक अबुल हसन जो डी लाही (पगिया रोड) लॉन के मालिक हैं पगिया रोड पर रहते हैं। पगिया रोड से ह्युंडई कार वरना यूपी 64 AY 0383 रात में करमा थाना अंतर्गत इमलीपुर से दूल्हे को लेकर बारात हिनौती को चली, रस्म रिवाज़ पूरा होने के बाद ड्राइवर कार को एक किनारे लगाकर कार में बैठकर मोबाइल देख रहा था कि तभी कार में से आग की लपटें निकलने लगी।

अज्ञात कारणों से कार में लगी आग, कार जल कर हुई ख़ाक | New India Times

ड्राइवर कार से उतर कर जैसे ही बाहर आया देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि अगल बगल बहुत सारी गाड़िया थी लेकिन ड्राइवरों के सूझ बूझ से और गाड़ियां हटा ली गईं नहीं तो और बड़ी घटना घट सकती थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article