सुरेश चन्द्र अग्रवाल की 75वीं जयंती को समर्पित होगा 21 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

सुरेश चन्द्र अग्रवाल की 75वीं जयंती को समर्पित होगा 21 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव | New India Times

ब्रज की पावन भूमि पर श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में 3 से 23 अक्टूबर तक 21 दिवसीय श्री रामलीला महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष का रामलीला महोत्सव एमआर ग्रुप के संस्थापक स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की 75वीं जयंती को समर्पित रहेगा। श्री रामलीला सभा की ओर से उनके परिवार एवं स्वीटी बाय एमआर ग्रुप को इस वर्ष महोत्सव के आतिथ्य का सौभाग्य प्रदान किया गया है।
एमआर ग्रुप के चेयरमैन सुनील अग्रवाल ने कहा कि परिवार के लिए यह अवसर श्रद्धा और भावनाओं से जुड़ा हुआ है। रामलीला महोत्सव के साथ स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की 75वीं जयंती का जुड़ना उनके प्रति सम्मान और स्मरण का विशेष अवसर है।
महोत्सव का शुभारंभ 3 अक्टूबर को मुकुट पूजन के साथ होगा। इसके बाद तुलसी चरित्र, शिव-पार्वती विवाह, श्रीराम जन्म, धनुष यज्ञ और श्रीराम-जानकी विवाह सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जाएगा। महोत्सव में वनवास, सीता हरण, लंका दहन, दशहरा मेला, भरत मिलाप और श्रीराम के राज्याभिषेक जैसे प्रमुख प्रसंग भी प्रस्तुत किए जाएंगे। 21 दिवसीय महोत्सव का समापन 23 अक्टूबर को होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.