मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव के अंतर्गत एक व्यक्ति ने सुबह लगभग 7 बजे गांव की नाबालिक छात्रा के साथ खेत में दुष्कर्म कर गला दबाकर मारने का प्रयास किया, परिजनों ने थाना सदर बाजार पर शिकायत दर्ज कराई। संजय कुमार एसपी सिटी ने सीओ सिटी पंकज पंत के साथ घटनास्थल स्थल का किया निरीक्षण। सुरेंद्र पाल प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार, विनोद कुमार यादव अपराध निरीक्षक के नेतृत्व में उप निरीक्षक अवनीश कुमार पुंडीर, उo निo मोहित कुमार ने पुलिस टीम के साथ दुष्कर्म के आरोपी गंगाधर को किया गिरफ्तार।
संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस ने पीड़िता से बात चित की तो उसने बताया कि गांव के ही गंगाधर उर्फ गंगादीन ने खेत में पकड़ कर दुष्कर्म किया और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

