नगर पंचायत अध्यक्ष के अगुवाई में विधायक ने गरीब असहाय लोगों में बांटे कंबल | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

New India Times

गोरखपुर जिले के नगर पंचायत पीपीगंज में बढ़ती सर्दी के प्रकोप को देखकर राजस्व विभाग ने नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 16 के भरवल मोड पर क्षेत्रीय विधायक व नगर अध्यक्ष द्वारा कंबल वितरण कराया गया। जानकारी के अनुसार पीपीगंज नगर पंचायत  के वार्ड नंबर 16 के भरवल मोड पर पर बढ़ती सर्दी के प्रकोप को देखकर तहसीलदार उच्च अधिकारियों के निर्देशन में लेखपालों द्वारा 5000 से अधिक लोगों को कंबल वितरण करवाया गया। जिसमें लेखपाल ने सभासदों के हिसाब से लिस्ट तैयार करवाई थी। उनके हिसाब से ही लेखपाल ने कंबल वितरण करवाया। नगर पंचायत  पीपीगंज के वार्ड नंबर 16 के भरवल मोड पर क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह तथा नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा के द्वारा कंबलों का वितरण करवाया गया। जिसमें ठंड के प्रकोप को देखते हुए गरीबों ने राहत की सांस ली। वहीं क्षेत्रीय विधायक ने फतेह बहादुर सिंह  ने कहा की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का व्याख्यान किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष के अगुवाई में विधायक ने गरीब असहाय लोगों में बांटे कंबल | New India Times

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए बताया कि नगर के हर वार्डों में सरकार द्वारा चलाई जा रही हर योजनाओं का लाभ गरीब असहाय लोगों को मिल रहा है। इस मौके पर  कैंपियरगंज विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी अंन्जेय मिश्रा तथा  विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, रामचौरा ग्राम प्रतिनिधि दिलीप यादव , युवा नेता चंदन सिंह उर्फ सोनू सिंह, ग्राम प्रधान आल्हा चौरसिया, ग्राम प्रधान रत्नेश जायसवाल, सभासद गुलाम अली सभासद जय हिंद यादव सभासद प्रेम कुमार सभा सनी जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू रावत, सभासद जवाहर, सभासद जावेद, सभासद अताउल्लाह  सभासद बृजेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.