रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
जिला कलेक्टर नेहा मीना एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मुकेश सोनी के निर्देश के परिपालन में तहसीलदार मेघनगर श्रीमती ममता मिमरोट,एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुलसिंह वर्मा के नेतृत्व में झाबुआ मेघनगर के मेने रोड झाबुआ चौराहे सी एम राइज स्कूल से लगी हुई 06 दुकानों को हटा कर मेन रोड को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

भारत सरकार के सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों अधिनियम (COTA)2003 की धारा 6 के तहत शैक्षणिक संस्थानो के आस पास बिक्री कर रहे दुकानदारों के विरुद्ध 200 रुपए प्रति दुकानदार के मान से कुल 05 दुकानदारों के विरुद्ध जुर्माना अधिरोपित कर 1000 रुपए की राशि प्राप्त की गई।
साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में शैक्षणिक संस्थानों के आस पास सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री ना की जाए। अतिक्रमण मुहीम एवं उक्त कार्यवाही के दौरान तहसीलदार ममता मिमरोट, टी, आई. के.एल.वरकड़े एवं पुलिस टीम, नगर परिषद उपयंत्री सुरेश गणावा, राजा टाक, एस.आई.रावत, विनोद भूरिया, कस्बा पटवारी दिलीप भूरिया, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

