देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा न कि नफरत से, नफरत फ़ैलाने वाले देश के वफादार नहीं हो सकते बल्कि वो देश के दुश्मन हैं: मौलाना सैय्यद अशहद रशीदी | New India Times

सलमान चिश्ती, लखनऊ, NIT; ​देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा न कि नफरत से, नफरत फ़ैलाने वाले देश के वफादार नहीं हो सकते बल्कि वो देश के दुश्मन हैं: मौलाना सैय्यद अशहद रशीदी | New India Timesधर्म के नाम पर देश और समाज को बांटने वालों को उनके मकसद में कभी कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। ऐसे लोग देश के वफादार नहीं हो सकते है बल्कि देश के दुश्मन हैं। यह बातें लखनऊ के प्रेस क्लब में जमीयत उलेमा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष  मौलाना सैय्यद अशहद रशीदी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। 

मौलाना रशीदी ने कहा कि  लव – जिहाद, गौ रक्षा और मंदिर – मस्जिद के नाम नफरत फ़ैलाने वालो को 12 दिसम्बर को लखनऊ के रिफाहे आम क्लब में होने वाले राष्ट्रीय एकता सम्मलेन में जवाब दिया जायेगा। सम्मेलन जमीयत उलेमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी की अगुवाई में होगा। 

जमीयत उलेमा के बैनर तले लखनऊ के प्रेस क्लब में प्रेस कान्फ्रेंस के  दौरान मौलाना सैय्यद अशहद रशीदी ने कहा कि देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा न कि नफरत से। उन्होंने कहा नफरत फ़ैलाने वाले देश के वफादार नहीं हो सकते है बल्कि वो देश के दुश्मन हैं। जमीयत उलेमा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मौलाना रशीदी ने कहा कि कुछ फिरकापरस्त लोग देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं,  ऐसे फिरकापरस्तों को उनके मकसद में कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। यही वजह है कि लखनऊ के रिफाहे आम क्लब में एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय एकता सम्मलेन नाम के इस आयोजन में सभी धर्मो के धर्मगुरु शामिल होंगे और इसी मंच से सभी धर्मों के धर्म गुरु प्यार – मोहब्बत का पैगाम देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय एकता सम्मलेन जामीयत उलेमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी के अगुवाई में होगा। मौलाना ने यह भी कहा कि 12 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता सम्मलेन में यह भी ऐलान होगा कि देश को फिरकापरस्तों के हाथों बर्बाद होने से बचाया जाये। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.