मेड़ बंदी करने के बाद यदि कोई व्यक्ति मेड़ तोड़ता है तो एफआईआर दर्ज कराई जाए: डीएम | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मेड़ बंदी करने के बाद यदि कोई व्यक्ति मेड़ तोड़ता है तो एफआईआर दर्ज कराई जाए: डीएम | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के राजस्व निरीक्षकों के साथ बैठक आयोजित कर जन शिकायत निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिए कि सभी लोग आपसी समन्वय से अच्छा वातावरण बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि चक मार्ग, खेत पर कब्जा, मेड़ बंदी के बाद मेड़ तोड़ने आदि प्रकार की शिकायतें आते ही त्वरित करवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मेड़ बंदी करने के बाद यदि कोई व्यक्ति मेड़ तोड़ता है उस पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।

शिकायतों के संबंध में सभी के पास पूरी जानकारी होनी चाहिए, कोई भी शिकायतकर्ता आता है तो इसकी शिकायत प्राथमिकता पर गंभीरता से निस्तारित की जाए। शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट होना चाहिए। अलग अलग गावों से प्राप्त शिकायतों का रजिस्टर बनाकर शिकायतों की श्रेणी निर्धारित की जाए। उन्होंने कहा कि धारा 24 की पैमाइश का कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पैमाइश भूमि विवाद आदि स्थानों पर पुलिस बल के साथ शिकायत का निस्तारण किया जाए।

जिलाधिकारी ने कानूनगों को निर्देश दिए कि अविवादित विरासत लंबित नहीं रहनी चाहिए यदि कोई समस्या आ रही हो तो उसको लिखित में सूचित किया जाए अनावश्यक लोगों के आवेदन निरस्त न किया जाए। धारा 116 अंतर्गत कुर्रे की कार्रवाई अच्छे ढंग से की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग अच्छे से कार्य करेंगे तो निश्चित ही संपूर्ण समाधान दिवस एवं जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत आना काम होगा। सभी कानून गो अच्छे से मेहनत व लगन से कार्य करके लोगों को लाभ पहुंचाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय सहित और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article