इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

महान सूफी संत हजरत मुईनुद्दीन हसन चिश्ती ख्वाज़ा गरीब नवाज का उर्स आगामी दिनों में राजस्थासन के अजमेर शहर में शुरू होने वाला है लेकिन ख्वाज़ा साहब के चाहने वाले सारे देश भर से चादर लेकर अजमेर शरीफ उर्स में पहुंचते हैं दमोह नगर में भी वर्षानुसार इस वर्ष भी दमोह नगर के समस्त मुस्लिम वार्डों की ख्वाज़ा ग़रीब नवाज़ कमेटियों द्वारा विशाल चादर जलूस नगर के मुख्य मार्गों से निकाला गया।

जिसमें एक से बढ़कर एक नक्कासीदार चादर जूलूस में शामिल हुई जो अजमेर दरगाह में पेश की जायेगी। बैंड बाजों की धुन पर निकले इस चादर जुलूस में हजारों की संख्या में ख्वाज़ा साहब के दीवाने हाथों में चादर लेकर नगर के मुख्य मार्गों से निकले जुलूस का जगह-जगह स्वागत हुआ।

जश्ने ग़रीब नवाज़ प्रोग्राम में सैय्यद अमीनुल क़ादरी ने की शिरक़त
एक दिन पूर्व नया बाजार गाड़ी खानेे में जश्ने गरीब नवाज़ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें देश के प्रसिद्ध मौलाना सैयद अमीनुल कादरी साहब ने तकरीर फरमाई और ख्वाजा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की सरपरस्तीज पीर हजरत असलम बाबा साहब ने की। आयोजित जलसे में हजारों लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में स्थायनीय मौलानाओं के अलावा शायरों ने भी नातिया कलाम पढ़े। प्रोग्राम का सफल संचालन हाफिज खलील साहब ने किया।
