झोलाछाप डॉक्टर के तथ्य छुपाने से‌ मृतिका की चली गई जान, बदेरा थाना क्षेत्र की घटना | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

झोलाछाप डॉक्टर के तथ्य छुपाने से‌ मृतिका की चली गई जान, बदेरा थाना क्षेत्र की घटना | New India Times

ग्राम धनवाही के झोला छाप डॉक्टर सतेंद्र पटेल जिसके द्वारा लगातार लापरवाही के चलते मृतिका मंजू कोल की जान चली गई विगत सप्ताह पहले ग्राम धनवाही में जो घटना डूब में, आई मृतिका मंजू कोल 8 माह से प्रेगनेंट थी उसका प्रेमी उसको अपनी लोक लज्जा के कारण मौत के घाट उतार दिया और जेल चला गया जिसके ऊपर कई धाराएं लगी, अब डॉक्टर राजनीतिक रसूख के कारण अपना बचाव कर रहा है, मृतिका की मां को जब 4 माह का गर्भ था तब सक हुआ था और मृतिका मंजू कोल की मां उसको लेकर जब चेक कराने उक्त झोलाछाप डॉक्टर के पास गई तो उसको उक्त झोला छाप डॉक्टर द्वारा बताया गया था, की मंजू कोल प्रेगनेंट नहीं है तब उसकी मां को और मृतिका को लगा की प्रेगनेंट नही है मां को विश्वास हो गया की लड़की मेरी मोटी हो रही है  अब जब वारदात घट गई तो उसे लग रहा है की आरोपी से मिलकर सबूत छुपाने का काम किया ऐसा झोलाछाप डॉक्टर जो फर्जी डिग्री धारी है सही ढंग से हाई स्कूल पास नहीं है।

उक्त झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा तथ्य छुपाने के कारण मृतिका की जान चली गई।मृतिका के माता पिता का मानना है कि यदि समय रहते उक्त झोलाछाप डॉक्टर सच्चाई न छुपाता तो मृतिका को बचाया जा सकता था।जिस कारण मृतिका का पिता सारे राह उक्त झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध चिल्ला -चिल्ला कर न्याय की गुहार लगा रहा है। बदेरा थाने में उक्त झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही मृतिका के पिता कालूराम कोल परेशान है दर दर भटक रहे है और न्याय की गुहार लगा रहे है। बीएमओ मैहर भी कर रहे जांच उक्त झोलाछाप डॉक्टर के संबंध में बीएमओ मैहर के द्वारा जांच की जा रही है जांच में फर्जी चिकित्सक होना पाया गया। बताया जा रहा है कि उक्त झोलाछाप के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही कराने हेतु बदेरा थाना प्रभारी को आदेश दिये जाने  की बात बताई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.