राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी को सौंपा ज्ञापन, कर्मचारियों के समस्याओं के निवारण का मुख्यमंत्री के सचिव ने दिया भरोसा | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला के अगुवाई में गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी से मिलकर माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर प्रमोशन लोक निर्माण विभाग सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन का वेतन विसंगति तथा वर्षों से पदोन्नति नहीं हो रही है जिसमें सेवा पूर्ण करने वाले लोगों को अभिलंब माननीय मुख्यमंत्री महोदय से तथा माननीय सिंचाई मंत्री जी प्रमोशन करें तथा वेतन विसंगति को दूर करें इस संबंधित ज्ञापन द्वारका तिवारी को दिया गया।
इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल राजेश सिंह अशोक पांडेय पंडित श्याम नारायण शुक्ल राजेश कुमार मिश्र कनिष्क गुप्ता फुलई पासवान ओंकार नाथ राय यशवीर श्रीवास्तव जितेन्द्र कुमार विकास जी श्रीवास्तव अंकित ओझा राजेश तिवारी रामनिवास इजहार अली आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.