गोरखनाथ विद्यापीठ मे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

मुकेश कुमार रावत, भरोहिया/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखनाथ विद्यापीठ मे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

गोरखपुर जिला के कैम्पियरगंज तहसील के भरोहिया ब्लॉक में स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ भरोहिया में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राजनीति में आने से पहले डॉ. मनमोहन सिंह ने एक अर्थशास्त्री और शिक्षक के रूप में कैरियर बनाया। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में काम किया साथ ही आर्थिक अनुसंधान और नीतियों पर गहन कार्य किया।

गोरखनाथ विद्यापीठ मे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

कुछ समय बाद वह यूनाइटेड नेशन्स कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट (UNCTAD) और वर्ल्ड बैंक से जुड़े। अपनी प्रतिभा पर उन्होंने व्यापार और विकास अर्थशास्त्र में अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाई। साल 1991 में डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतीय राजनीति में कदम रखा। यह वह समय था जब भारत आर्थिक संकट से जूझ रहा था। ऐसे में तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव ने उन्हें वित्त मंत्री नियुक्त किया। इस पद रहते हुए उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। 2004 से 2014 तक वो भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किए। भारत में आर्थिक सुधारों की नींव रखने के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं ने 2 मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.