रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर महावीर भवन में नगर के समाजसेवी पूर्व सरपंच स्व श्री मनोहर लाल कावड़िया (नेताजी) की 10 वी पुण्यतिथि पर रोटरी क्लब अपना के तत्वाधान में गुजरात बड़ोदा के जुपिटर हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क सर्वरोग निदान शिविर का आयोजन आगामी 29 दिसंबर रवीवार को महावीर भवन मेघनगर में आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए रोटे. भरत मिस्त्री ने बताया कि, इस शिविर में जुपिटर हॉस्पिटल बड़ौदा के डॉ विनीत कायथ के संयोजन में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तुषार पटेल, न्यूरो सर्जन डॉ. अंकित शाह, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सीएम पांड्या, एवम गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विजय डाबी द्वारा अपनी सेवा प्रदान की जाएगी।
परिषद परिवार के देवेंद्र जैन नाना एवं दिविक कावड़िया ने बताया कि रोटरी क्लब अपना के तत्वाधान में ओर हमारे परिषद परिवार को भी सहयोगी संस्था के रूप में सेवा देने का अवसर मिल रहा है।
दिनांक 29 दिसंबर रवीवार को आयोजित होने वाले शिविर का शुभारंभ होगा प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक रहेगा और इस शिविर में यथासंभव मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएगी।
रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष महेंद्रसिंह सोलंकी, सचिव कमलेश गरवाल, महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता कावड़िया, तरुण परिषद अध्यक्ष रवि जैन ने नगर वासियों से शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

