एक्सटेंडेड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविरों में किया हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को चिह्नित | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

एक्सटेंडेड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविरों में किया हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को चिह्नित | New India Times

गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए गुरुवार को एक्सटेंडेड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर आयोजित हुआ। शिविर जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों,  सिविल डिस्पेंसरी, संजीवनी क्लिनिक के साथ-साथ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,  जवाहरलाल नेहरू गैस राहत हॉस्पिटल, इंदिरा गांधी गैस राहत अस्पताल, हमीदिया अस्पताल, ख़ुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, प्रोतिमा मालिक पुलिस अस्पताल में भी आयोजित हुए। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच कर हाईरिस्क गर्भवतियों को चिह्नांकित किया जा रहा है। चिह्नित महिलाओं की विशेष चिकित्सकीय देखभाल एवं अतिरिक्त फॉलोअप किया जा रहा है।

शिविरों में शासकीय चिकित्सकों के साथ-साथ पीपल्स मेडिकल कॉलेज, चिरायु मेडिकल कॉलेज , आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज,  सागर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अपोलो सेज, बीड़कर क्लिनिक, अशोका आईवीएफ सेंटर, यूनिक हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में आकर निशुल्क परामर्श दिया गया। निजी क्षेत्र से डॉ. पार्वती शर्मा, डॉ. मुदिता जैन, डॉ.श्वेता अग्रवाल, डॉ.अनुभूति जैन, डॉ. जयश्री बीडकर, डॉ. जूही लोया, डॉ. इशरत जहां, डॉ. मीनालनी पाठक द्वारा नि:शुल्क स्वैच्छिक सहभागिता दी जा रही है। शिविर में जांच के लिए महिलाओं को लाने एवं घर छोड़ने की सुविधा 108 एंबुलेंस द्वारा नि:शुल्क दी जा रही है। 27 निजी सोनोग्राफी केंद्रों के माध्यम से ई रूपी मॉडल के तहत नि:शुल्क सोनोग्राफी भी की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए गर्भावस्था के दौरान हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की शीघ्र पहचान किया जाना जरूरी है। पूर्व में सिजेरियन प्रसव होने , गर्भावस्था प्रेरित उच्च रक्तचाप, गंभीर एनीमिया, हैबिचुअल अबॉर्शन, पूर्व में मृत शिशु जन्म, ग्रैंड मल्टीपैरा, माल प्रेजेंटेशन जैसी विभिन्न जटिलताएं हाई रिस्क श्रेणी में शामिल होती हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article