मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के बरही गांव में 22 दिसम्बर 2024 को आरोपियों ने एक सनसनीखेज वारदात को रात में उस वक्त अंजाम दिया गया जब आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में आये विन्ध्यवासिनी गुप्ता के ऊपर गाडी चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया गया।
मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर मौके पर पहुंची और उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज अनुराग पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंकिता सुल्या को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिनके कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हनुमना निरी. अनिल काकड़े के नेतृत्व में हनुमना पुलिस टीम ने बड़ी ततपरता के साथ हत्या में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को जब्त कर फरार सभी 06 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।
मऊगंज SP रसना ठाकुर ने मामला का किया खुलासा।

