अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 12वां दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 12वां दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

विंध्य क्षेत्र रीवा में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 12वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मध्यप्रदेश के महामहिम प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय के कुलाधिपति माननीय राज्यपाल मंगूभाई पटेल मुख्य अतिथि रहे। साथ ही इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक भारतीय राजनीतिज्ञ उत्तराखंड भाजपा के कार्यकारी सदस्य शौर्य डोभाल रहे।

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 12वां दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

रामनगर विकास खण्ड के छोटे से गांव नादो रामबालक तिवारी की नातिन सृष्टि रशिष्ट तिवारी पिता संजीव तिवारी ने माइक्रोरायोलाजी पर्यावरण जीव विज्ञान पर मास्टर आफ साइंस स्नातकोत्तर विज्ञान विशारद की डिग्री हासिल की है। जिसमे दीक्षांत समारोह के दौरान कुलाधिपति द्वारा प्रमाण पत्र के साथ स्वर्ण पदक दिया गया है।

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 12 वें दीक्षांत समारोह के दौरान 57 प्रतिभाशाली कर्णधार छात्र छात्राओं को महामहिम कुलाधिपति के हाथों गौरवान्वित डिग्री प्रमाण पत्र और मेडल दिया गया। जहां भारतीय राजनीतिज्ञ शौर्य डोभाल ने संबोधन के दौरान छात्र छात्राओं को बताया की भारत वैश्विक ज्ञान का केन्द्र रहा है। जहां नालंदा, तक्षाशिला, विक्रमशिला ज्ञान के केन्द्रो के सृजक रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.