राहुल यादव, ब्यूरो चीफ, जौनपुर (यूपी), NIT:

जौनपुर जनपद में मडियाहूं तहसील किसान फार्मर रजिस्ट्री बनाने के मामले में जनपद में पहले पायदान पर पहुंचा, जिलाधिकारी दिनेश चंद और दिनेश कुमार सिंह पूर्व कमिश्नर ने मड़ियाहूं एसडीएम कुणाल गौरव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
फार्मर रजिस्ट्री के मामले में कुणाल गौरव उप जिला अधिकारी मड़ियाहूं ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के तहत किसान विवरण तैयार कर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में संकलित किया जाएगा। इसके लिए किसानों की उपलब्ध भूमि का सत्यापन आधार सीडिंग, किसानों की ई-केवाईसी की जाएगी। किसान की सहमति प्राप्त की जाएगी। इसके लिए किसान वेब पोर्टल https://upfr.agristack.gov.in व मोबाइल एप फार्मर रजिस्ट्री यूपी के माध्यम से स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। शासन के निर्देश के क्रम में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में समस्त जनपदों में 19 से 24 दिसंबर 2024 के मध्य सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर मनाया जा रहा है।
इसके अलावा किसान जन सुविधा केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड, उससे लिंक मोबाइल नंबर एवं जमीन की खतौनी लेकर अपना फार्म रजिस्ट्री में दर्ज करा सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद कृषकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगम और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो सकेगा। कृषकों को ऋण, केसीसी आदि बिना कठिनाई के सुगमता से मिल सकेगी। फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। इसके अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद में कृषकों का पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से हो सकेगा।

