मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं जनकल्याण पर्व की तैयारियों के सम्बन्ध में की गई बैठक | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं जनकल्याण पर्व की तैयारियों के सम्बन्ध में की गई बैठक | New India Times

समत्व भवन भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता मे मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान (11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025) एवं जनकल्याण पर्व (11 दिसम्बर 2024 से 26 दिसम्बर 2024) की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गयी।

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार के महाआधारभूत स्तम्भ युवा, नारी, किसान तथा गरीब के कल्याण एवं विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर प्रयास किया जाना है। अभियान में 26 जनवरी तक भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राहियों का शिविरों एवं संपर्क दलों के माध्यम से हितग्राही मूलक योजनाओं के शत-प्रतिशत सैचुरेशन कर हितलाभ प्रदान करने हेतु वंचित पात्र हितग्राहियों का घर-घर सर्वे कर चिन्हांकन करना है।

जनकल्याण पर्व (11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर 2024):- जनकल्याण पर्व का शुभारम्भ गीता जयंती के अवसर पर भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा। जनकल्याण पर्व के विभिन्न प्रस्तावित कार्यक्रम, विभिन्न विभागो की उपलब्धियों को परिलक्षित करते हुए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रत्येक दिनवार शेड्‌यूल के अनुसार जिला मुख्यालयों पर सम्पन्न होंगे।

अभियान के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जनप्रतिनिधीयों से चर्चा की मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया कि सभी जिला कलेक्टर्स शिविर क्षेत्रो का आँकलन कर एक तय शेड्‌यूल निर्धारित करें, आपकी सरकार आपके द्वार” की अवधारणा को चरितार्थ करें जिससे मैदानी स्तर पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

जिला मुख्याल पर प्रभारी कलेक्टर  प्रखर सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सौनल जसवंत भाबर, मेघनगर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणीया, एवं सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी वीडियो कान्फ्रेसिंग में उपस्थित रहे।

By nit