ग्राम अगराल में 5 लाख की लागत से बनने वाली नाली का विधायक वीर सिंह भूरिया ने किया भूमि-पूजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/प्रियेश पडियार, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर विकासखंड के अमुक-अमुक गांवों में स्वीकृत किये गये निर्माण कार्यों के उद्घाटन हो रहें हैं। इसी कड़ी में क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणिया, सरपंच मोहन सिंह हिहोर, सोसायटी अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, कांग्रेस के सक्रिय नेता मुकेश मुणीया, खंड पंचायत अधिकारी महेंद्र भाबर, उपयंत्री माइकल डोडियार, जनपद सदस्य कालू बिलवाल, सचिव प्रेमचंद बघेल, पूर्व उप सरपंच पन्नालाल पाटीदार, नारायण पंचाल, कांतिलाल पाटीदार, सुशीला गौरसिंह भूरिय आदि की उपस्थिति में ग्राम वासियों की मांग पर ग्राम पंचायत अगराल की बड़ी समस्याओं को देखते हुए उक्त नवीन कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई।

थांदला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीर सिंह भूरिया, मेघनगर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणीया ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भुमि पुजन किया। इस मौके पर ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article