रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुणीया द्वारा स्वीकृत किए गए निमार्ण कार्य पुलिया निर्माण का भूमि पूजन विधि विधान से पूजा पाठ कर ग्राम पंचायत उमरादरा में किया गया उमरादरा के ग्रामीणों द्वारा बताया गया के वर्षों से हम लोग परेशानी का सामना कर रहे थे बारिश के मौसम में स्कूल पढ़ने जाने वाले ग्रामीण बच्चों एवं मवेशियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता था ग्राम ग्राम वासियों ने बताया कि यह पुलिया ग्राम किकलवेरी को भी जोड़ने का मार्ग है।
ग्राम वासियों की लम्बे समय से चल रही मांग एवं समस्याओं को देखते हुए मेघनगर जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुणीया ने क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया, के साथ पुजा पाठ कर 06 लाख से अधिक के पुलिया निर्माण का भूमि पूजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक वीर सिंह भूरिया, जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुणीया थे ग्राम उमरादरा के ग्राम वासियों ने विधायक वीरसिंह भूरिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणीया, का फुलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर खंड पंचायत अधिकारी महेंद्र भाबर, सरपंच श्रीमती सबी हिमचन्द वसुनिया, उपसरपंच श्रीमती वेला मुकेश पलासिया, जनपद प्रतिनिधि श्रीमती कमला नानूराम, कड़वा पड़ा सरपंच विल्लू डांगी, सचिव हमीर सिंह असाड, रोजगार सहायक प्रताप सिंह पलासिया, रुसमाल डामोर, युवा नेता मुकेश मुणीया, आदी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन पूर्व सांसद प्रतिनिधि तान सिंह मईडा ने किया।

