माहुलझीर में नहीं है 108 की सुविधा, लगातार बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा, कलेक्टर ने दिया निराकरण का आश्वासन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

माहुलझीर में नहीं है 108 की सुविधा, लगातार बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा, कलेक्टर ने दिया निराकरण का आश्वासन | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना माहुलझीर क्षेत्र में 108 की सुविधा नहीं होने के कारण मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता चला जा रहा है हंड्रेड डायल में ही घायलों और मृतक व्यक्तियों को लेकर जाना पड़ता है 54 गांव इस क्षेत्र में आते हैं पुलिस थाना होने के बावजूद भी आज भी 108 जैसी सुविधा इस आदिवासी अंचल में नहीं है यदि 108 की सुविधा यहां पर मुहैया हो जाए तो बहुत सुविधा ग्रामीणों को मिलेगी।

दुर्घटना होने पर तड़पते रहते हैं घायल नौबत तो यहां तक आ जाती है कि दम भी तोड़ देते हैं समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण एकमात्र 100 डायल आखिर कहां-कहां दौड़ेगी। थाना क्षेत्र के नजदीक 20 किलोमीटर दूर हॉस्पिटल चावल पानी पड़ता है। न्यू इंडिया टाइम न्यूज़ के संवाददाता ने जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह के समक्ष समस्या रखी तो उनके द्वारा निराकरण करने का आश्वासन दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी तामिया जितेन्द्र शाह ने मामले पर बताया कि 108 की मांग की गई है जो की चावल पानी के लिए की गई है। इसी पुलिस थाने के एएसआई के बीते जनवरी 2024 में दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी जिन्हें 108 की सुविधा नहीं मिल पाई हंड्रेड डायल में ही डालकर लेकर पहुंचाया गया जिला अस्पताल।

आखिर स्वास्थ्य सुविधाएं कब दुरुस्त होगी आज भी आदिवासी अंचल में सुविधा कोसों दूर नजर आती है। एक और सरकार अंतिम छोर तक विकास की बात कर रही है लेकिन यहां पर 108 की सुविधा ही नहीं मिल रही जिससे लगातार मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इमरजेंसी वाहन चालक कई बार मजबूरी का फायदा उठाकर मरीज से पैसे की मांग कर चुके हैं ऐसा मामला प्रकाश में आ चुका है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.