अपने पार्टी प्रत्याशी का पर्चा दाखिल करने जामनेर आएंगे शरद पवार, J&K हरियाणा के नतीजों के बाद घोषित होगा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का प्रोग्राम | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

अपने पार्टी प्रत्याशी का पर्चा दाखिल करने जामनेर आएंगे शरद पवार, J&K हरियाणा के नतीजों के बाद घोषित होगा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का प्रोग्राम | New India Times

जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के ठीक बाद निर्वाचन आयोग की ओर से महाराष्ट्र झारखंड के चुनाव घोषित किए जाने वाले हैं। चुनाव आयोग से पहले महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं ने लैटरल एंट्री के जरिए IAS बनकर चुनाव प्रोग्राम को लेकर काफ़ी कुछ जानकारी सार्वजनिक कर दी है। उत्तर महाराष्ट्र के नंदूरबार ,  धूलिया , नासिक , अहमद नगर ,  जलगांव इन पांच जिलों में कुल 48 सीटे है। 7 में से 3 कैबिनेट मंत्री जलगांव से है , जामनेर , अमलनेर , जलगांव ग्रामीण  NCP और शिवसेना के खास निशाने पर है। भाजपा नेता गिरीश महाजन के खिलाफ़ दिलीप खोड़पे सर को प्रत्याशी घोषित कर राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी ने मैदान सजा दिया है।

अपने पार्टी प्रत्याशी का पर्चा दाखिल करने जामनेर आएंगे शरद पवार, J&K हरियाणा के नतीजों के बाद घोषित होगा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का प्रोग्राम | New India Times

NT/VJNT/DNT , SC/ST अल्पसंख्यक जाती समुदाय के प्रभाव वाली इस सीट को भाजपा द्वारा मराठा विरोधी कृत्रिम भावना को बल दे कर जीता जा रहा है। इस बार सामाजिक तौर पर अल्पसंख्यक समाज के भीतर ऐसी कोई भावना कही नज़र नहीं आ रही है। सूत्रों से पता चला है कि दिलीप खोड़पे का नामांकन दाखिल करने के लिए खुद NCP सुप्रीमों शरद पवार जामनेर आ रहे हैं। स्थानीय रणनीतिकारों ने अनुरोध किया है कि खोड़पे का पर्चा दाखिल करने के लिए पवार उपस्थित रहे। अनुरोध स्वीकार कर शरद पवार जलगांव मेऊ पधारे तो वह अमलनेर और जलगांव ग्रामीण में से किसी एक सीट के प्रत्याशी का नॉमिनेशन फाइल करने के लिए हाजिर रहेंगे।

महाजन के कंधों पर खानदेश की ज़िम्मेदारी: भाजपा के फायर ब्रांड नेता और जामनेर में जिनकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर है ऐसे मंत्री गिरीश महाजन को पार्टी ने उत्तर महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों की ज़िम्मेदारी सौंपी है। अमित शाह के दौरे के लिए नासिक में मौजूद महाजन चुनाव में सक्रिय हो चुके है। जामनेर गिरीश महाजन का गड़ माना जाता है यहां भाजपा का केडर बेहद मजबूत है। इस लिए वह अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र में अधिक समय बर्बाद नहीं करते हुए पर्चा भर कर उत्तर महाराष्ट्र के सभी पांच जिलों में महायुति को एक तरफा जीत दिलवाने के लिए पूरा समय व्यतीत करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.