रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद तामिया के अंतर्गत पातालकोट की वादियों में ग्राम पंचायत छिन्दी में आज स्वच्छता में एक नया कदम जुड़ने जा रहा है। वॉश एंड व्हील का शुभारंभ महामहीम राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के सांसद विवेक बंटी साहू, विधायक कमलेश शाह सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधि की गरिमामई उपस्थिति में विधि विधान से संपन्न हुआ।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छता ही सेवा है जिसका उद्देश्य है स्वच्छता स्वभाव संस्कार स्वच्छता थीम पर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार आईएएस, एसडीएम सुश्री कामिनी ठाकुर एवं जिला समन्वयक अधिकारी सुधीर कृषक ने जिले के सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को इस अभियान को युद्ध स्तर पर जोड़कर एक नया नवाचार स्वच्छता साथी वास एन व्हील को नया स्वरूप प्रदान किया जिसकी बहुत ही अत्यंत आवश्यकता स्वच्छता अभियान को लंबे समय से थी। संस्थागत शौचालय की सफाई के लिए कोई ठोस योजना नहीं थी जिसके कारण शौचालय में सफाई नहीं हो पाती थी।
इस पहल से एक्टिवा स्कूटर को सजा कर स्वच्छता साथी बाथरूम प्रेशर वाशिंग मशीन एवं फिनाइल, व हार्पिक से अनुबंधित संस्थागत शौचालय को स्कूटर गाड़ी से जाकर सफाई करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे संस्थागत शौचालय जिससे छात्रावास, स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वच्छता परिसर की नियमित सफाई की जा सकेगी।
इस आयोजन मे जनपद तामिया,हर्रई, परासिया व जनपद जुन्नारदेव सीईओ रश्मि चौहान ब्लॉक समन्वयक अधिकारी सुनीता सिंह सहित सभी समन्वक अधिकारी, कर्मचारी सचिव सरपंच भारी संख्या में मौजूद रहे।
