अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

चिल्हिया मंडल में मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में गौरा अलीदापुर चौराहे पर सदस्यता अभियान प्रमुख राधेश्याम त्रिपाठी उर्फ राधे बाबा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल जी के पुत्र अभिषेक पाल रहे। सैकड़ों लोगों को घर जा जा के भाजपा का सदस्य बनाया गया।

उक्त अवसर पर अभिषेक पाल ने कहा कि यह संगठन का महापर्व चल रहा है और ज्यादा से ज्यादा लोग भाजपा के सदस्य बन रहे हैं आज पूरे विश्व में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है तथा सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी को सक्रिय सदस्य बनने के लिए लगभग 100 सदस्य जरूर बनाने हैं इसलिए आप लोग बूथ स्तर तक सदस्य जरूर बना ले आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंगा मिश्रा जीने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखें कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंकज चौबे ने किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय, राकेश यादव, नीलू ओझा, बाल गोविंद, हरे राम लोधी, मंडल महामंत्री रविंद्र वर्मा, रमेश त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, डीगराज पांडेय, शक्ति केंद्र संयोजक रामचंद्र, सुजीत वर्मा आदि उपस्थित रहे।

