मध्यप्रदेश टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता संपन्न, कन्या उमावि मेघनगर रही उपविजेता | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता संपन्न, कन्या उमावि मेघनगर रही उपविजेता | New India Times

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, ज़िला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता 2024 के प्रथम चरण की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को सी एम राइज शासकीय उत्कृष्ट उ मा वि झाबुआ में किया गया।

मध्यप्रदेश टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता संपन्न, कन्या उमावि मेघनगर रही उपविजेता | New India Times

प्रतियोगिता में कन्या उमावि की छात्राओं ने भी मार्गदर्शिका शिक्षिका दक्षा कुंडल के साथ सहभागिता की। विद्यालय की छात्रा कु स्नेहा तिवारी, कु राधिका जोशी, कु रिया बामनिया, उपस्थित रही। 50 टीमों में से सुपर 6 में संस्था की छात्राओं ने अपना स्थान बनाया।

मध्यप्रदेश टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता संपन्न, कन्या उमावि मेघनगर रही उपविजेता | New India Times

सुपर 6 के उपरांत आयोजित हुए मल्टी मीडिया क्विज प्रतियोगिता में कन्या उमावि की छात्राएं उप विजेता रही। इन बालिकाओं को पर्यटन विभाग की तरफ से 1 रात्रि और 2 दिवस हेतु मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल पर भ्रमण का अवसर मिलेगा।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि झाबुआ एस डी एम सत्यनारायण दर्रों ने की,  अध्यक्षता सहायक आयुक्त श्रीमती निशा मेहरा ने की एवं विशेष अतिथि मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग झाबुआ के प्रबंधक हर्ष उपाध्याय थे।

विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी, कूपन और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य जी, एस, देवहरे पीटी आई जोसफ मावी, श्रीमती दक्षा कुंडल, एवं विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article