बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व | New India Times

समीपस्त प्रसिद्ध धार्मिक धाम श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फूट तालाब में गुरु पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर पर 56 भोग लगाकर महा आरती की गई  हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेका प्रसादी ग्रहण कर दर्शन लाभ लिया।

बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व | New India Times

श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर समिति फुट तालाब के वरिष्ठ सदस्य व्यवस्थापक एवं समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र जैन पप्पू भैया श्रीमती सीमा जैन एवं परिवार का सामाजिक संगठनों ने शाल श्रीफल एवं पुष्प अर्पित कर सम्मानित किया गया।

बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व | New India Times

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी क्षेत्र के सबसे बड़े धार्मिक स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फूट तालाब पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दूर से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

शिवपुराणनुसार गुरु पूर्णिमा पर जो शिष्य अपने गुरु के दर्शन सच्चे मन से करता है उसके सात जन्मों के पाप टाल जाते हैं। इसी मान्यता को मानते हुए क्षेत्र एवं बाहर से पधारे हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं वर्षा बारिश में देरी के कारण कुछ किसानों ने रूठे इंद्र देवता को मनाने के लिए यज्ञ एवं कई कर्मकांड किये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article