ज़िला कांग्रेस कमेटी, अल्प संख्यक विभाग बुरहानपुर सहित कांग्रेस के हिंदू नेताओं ने मिल कर कोल्हापुर की घटना की निंदा कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िला कांग्रेस कमेटी, अल्प संख्यक विभाग बुरहानपुर सहित कांग्रेस के हिंदू नेताओं ने मिल कर कोल्हापुर की घटना की निंदा कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

विगत कुछ वर्षों में मुस्लिम समाज के धर्म स्थलों पर हमले करने की वारदातों में इज़ाफ़ा हुआ है। इस मामले में केंद्र और राज्य सरकारों की खामोशी से घटना कारित करने वाले असामाजिक तत्वों को अपरोक्ष रूप से हौसला अफ़ज़ाई होती है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भी जो घटना घटित हुई है उसकी संपूर्ण राष्ट्र ही नहीं विदेश में भी उक्त घटना की निंदा की जा रही है।

बुरहानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से इस घटना पर संज्ञान लेते हुए अपने पदाधिकारी और हिंदू साथियों के साथ महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार बुरहानपुर श्री रामलाल पगारे को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि इस घटना से मुस्लिम समाज को गहरी ठेस पहुंची है। इस घटना से मुस्लिम समाज में आक्रोश व्याप्त है।

इस अवसर पर डॉक्टर फ़रीद क़ाज़ी, जिला अध्यक्ष डॉक्टर इमरान खान, कांग्रेस नेता, पार्षद प्रतिनिधि राकेश खत्री, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता शेख रुस्तम, सैय्यद शहजाद नूर, शाहिद बंदा, नौमान खान, अहफाज़ मीर, ज़िया अंसारी, शब्बीर बैग, मुजीबु उद्दीन जागीरदार, सोहराब कुरैशी सहित अन्य  उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article