देश में नफ़रत की राजनीति आखिर कब होगी बंद: डाक्टर शेख़ | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

देश में नफ़रत की राजनीति आखिर कब होगी बंद: डाक्टर शेख़ | New India Times

वंचित समाज इंसाफ पार्टी की एक बैठक देश में नफ़रत की राजनीति को लेकर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वी पी शास्त्री ने की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डाक्टर शेख़ ने कहा कि कावड के नाम पर नफरत की राजनीति हो रही है जिस तरह दुकानों पर नाम लिखना होटलों से मुसलमान वर्करों को हटाना लोगों के बीच दूरी पैदा कि जा रही है यह देश वा प्रदेश के लिए अच्छा नहीं है। श्री शेख़ ने कहा कि इस हरकत पर सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लिया जाना चाहिए वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डाक्टर शेख़ ने मुसलमान भाइयों से अपील की वो इस नफरत का जवाब मुहब्बत से दें।

कावड यात्रा पर फूल बरसाएं उनकी सेवा करें मुहब्बत ही नफरत को काट सकती है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नासिर खान ने कहा कि कुछ सालों से हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्ज़िद के नाम पर राजनीति हो रही है इस से देश का विकास नहीं हो सकता आज ज़रूरत है। हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सब मिलकर देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाय। वीपी शास्त्री ने कहा कि आज जरूरत है देश में भाई चारे की युवाओं को रोजगार की गरीबों पिछड़ों दलितों आदिवासियों किसानों मुसलमानों को उन की आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी दी जाये। इस मौके पर सभी ने अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर असलम, सफीर, जय प्रकाश, कामरान, पावन, वसीम, बबलू आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article