मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दिनांक 19.7.2024 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मनकक्ष जिला चिकित्सालय बुरहानपुर की टीम के द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र भावसा जिला बुरहानपुर में गर्भवती माता के लिए मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बताते हुए, गर्भावस्था में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का स्वस्थ होना क्यों आवश्यक है ? के बारे में बताया गया।
गर्भावस्था के समय गर्भवती माता को होने वाली मानसिक परेशानी, तनाव, चिंता, चिड़चिड़ापन, डर एवं गर्भस्थ शिशु में मानसिक विकार के चलते होने वाले खतरों के बारे में भी बताया गया। गर्भवती माता को शारीरिक परीक्षण के साथ-साथ मानसिक परीक्षण के लिए भी जागृत रहकर परीक्षण करवाना अनिवार्य है,के लिए संबंधित स्टाफ को भी इस बारे में बताया गया।
इसके बारे में डॉक्टर देवेंद्र झढ़ानिया द्वारा गर्भवती माता एवं गर्भस्थ शिशु को मानसिक विकार से होने वाले समस्याओं से निदान के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मनहित एप एवं टेली मानस स्वास्थ्य कार्यक्रम टोल फ्री नंबर (14416) 24 घंटे अवेलेबल नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा की जानकारी दी गई। स्टाफ एवं उपस्थित गर्भवती महिलाओं द्वारा मन हित ऐप डाउनलोड किया गया एवं टेली मानस नंबर 14416 मोबाइल में सेव किया गया। इस संबंध में सीनियर नर्सिंग आफिसर श्रीमती सीमा डेविड के द्वारा भी गर्भवती माता को पूर्व में हुए किसी भी प्रकार की जोखिम की स्थिति एवं गर्भावस्था को लेकर डर या तनाव के प्रबंधन के बारे में बताया गया। स्वयं भी मानसिक स्वास्थ्य का समर्थन करें एवं जागरूक रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य मां मातृत्व और मानसिक स्वास्थ्य के लिए गर्भवती माता के समर्थन एवं जागरूकता को समाज में फैलाना एवं रूढ़िवादिता या भ्रांतियां को दूर करना है। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत मनकक्ष प्रभारी नोडल अधिकारी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर देवेंद्र झढ़ानिया, मनकक्ष प्रभारी नर्सिंग आफिसर श्रीमती सीमा डेविड एवं श्रीमती उषा गोयल सुपरवाइजर, कुमारी पूजा वनखेड़े सीएचओ को श्रीमती शाहजहां गौरी एएनएम, श्री विनोद चौधरी एमपीडब्ल्यू, श्रीमती सोनू राठौर आशा सुपरवाइजर, श्रीमती उज्ज्वला आशा कार्यकर्ता, श्रीमती शबाना मंसूरी आशा कार्यकर्ता, श्रीमती सरिता महाजन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 50-55 की संख्या में गर्भवती महिलाएं उपस्थित रही।

