दतिया में होलीपुरा पर हुई फायरिंग के आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस ने 36 घंटे में किया गिरफ़्तार | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

दतिया में होलीपुरा पर हुई फायरिंग के आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस ने 36 घंटे में किया गिरफ़्तार | New India Times

दतिया में होलीपुरा पर हुई फायरिंग के आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस ने 36 घंटे में किया गिरफ्तार। दरअसल 10 जून को फरियादी आर्यन शर्मा पुत्र नरेन्द्र शर्मा नि. भदौरिया की खिडकी दतिया की रिपोर्ट पर आरोपी विशाल यादव व उसके 3 अन्य साथियों द्वारा जान से मारने की नियत से फायरिंग संबंधी अपक्र. 466/24 धारा 307,34 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र मिश्रा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में आरोपीगणों की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु टीम गठित की गई।

उक्त टीम के द्वारा आरोपी विशाल यादव को मात्र 36 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया एवं आरोपी से पूछताछ जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में उनि आकाश संसिया इन्चार्ज थाना प्रभारी कोतवाली दतिया, उनि सुधीर शर्मा, प्रआर. शिवगोविन्द्र चौबे, प्रआर. बृजमोहन उपाध्याय, आर. रवीन्द्र यादव, आर. देवेश शर्मा एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article