"खुशी के पल" संस्था ने आयोजित किया सम्मान समारोह | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

"खुशी के पल" संस्था ने आयोजित किया सम्मान समारोह | New India Times

बुरहानपुर शहर में मानवता को समर्पित सामाजिक संस्था “खुशी के पल” की संयोजिका श्रीमती हरप्रीत ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा एक निजी होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था से जुड़ी सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों के लिए अपनी ओर से दिए गए सहयोग और समय को देखते हुए संस्था ने ऐसी सभी सदस्यों का सम्मान समारोह के माध्यम से सम्मानित किया और उनका आभार माना और भविष्य में भी ऐसा ही उनका सहयोग एवं साथ मिलता रहेगा ऐसी आशा व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मनोरमा शर्मा, श्रीमती मीना एस चौहान, श्रीमती रजनी गट्टानी, श्रीमती गुरदीप कौर चीमा, डॉक्टर फौज़िया सोडा वाला उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं परिचय श्रीमती रिचा सलूजा ने प्रस्तुत किया। संस्था की गतिविधियों की जानकारी संस्था की संयोजिका श्रीमती हरप्रीत कीर ने प्रस्तुत की। आभार संस्था की सदस्य श्रीमती दीपिका तारकस एवं श्रीमती जोली चीमा ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सभी सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंत में संस्था की सभी सदस्यों ने संस्था की संयोजिका श्रीमती हरप्रीत कीर का भी नेक कार्यों के लिए स्वागत अभिनंदन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.