अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

विधानसभा क्षेत्र इटवा के मण्डल बिस्कोहर के बूथ संख्या 390 व 391 वेंव मुस्तहकम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संवाद कार्यक्रम “मन की बात” के 110वें एपिसोड को ऊर्जावान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

माननीय प्रधानमंत्री जी की “मन की बात” सुनकर हमेशा नई ऊर्जा, नई दिशा व चीजों को अलग तरीके से देखने के लिए प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क गैस-सिलेंडर वितरित किया।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री श्रवण गिरी जी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र दुबे जी, शक्ति केन्द्र संयोजक भोलानाथ पाण्डेय जी, बूथ अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी जी, बूथ अध्यक्ष वीरेन्द्र गौतम जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री लवकुश शुक्ला जी, श्री जे० पी० पाण्डेय जी, श्री प्रेम पाण्डेय जी शाहिद सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
