बेहतर ट्रैफिक-बेहतर भोपाल: सार्वजनिक स्थानों पर खड़े कण्डम एवं लावारिश वाहनों को हटाने के साथ ही की गई चालानी कार्यवाही | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

बेहतर ट्रैफिक-बेहतर भोपाल: सार्वजनिक स्थानों पर खड़े कण्डम एवं लावारिश वाहनों को हटाने के साथ ही की गई चालानी कार्यवाही | New India Times

भोपाल शहर में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर खडे कण्डम एवं लावारिश जिनसे यातायात बाधित होकर दुर्घटनाएं होती थी उन वाहनों के विरूद्ध नगर निगम एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत नगर निगम भोपाल के सहयोग  एवं भोपाल पुलिस के द्वारा  दिनांक-13.02.2024 को संयुक्त कार्यवाही गिन्नोरी आम रोड़ पर अवैध रूप से खड़े किये गये 16 चार-पहिया एवं 01 दो पहिया कुल-17 वाहनों को क्रेन की मदद से उठाया गया एवं 32 वाहनों का मौक़े पर ही मोटर व्हीकल एक्ट की चालानी कार्यवाही कर 24500 समन शुल्क जमा कराया गया।

इस कार्यवाही के दौरान श्री विलास वाघमारे सहायक पुलिस आयुक्त यातायात जोन-3, श्री देवेन्द्र सिंह यादव निरीक्षक यातायात, नगर निगम से अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जोन-3 श्री महेश गौर, सहयोगी स्टाॅफ एवं थाना तलैया स्टाॅफ की उपस्थिति में कार्यवाही कर  वाहनों को जप्त कर टी.टी नगर दशहरा मैदान नगर निगम पार्किग में खड़ी की गई।  वाहन स्वामी अपने वाहन के वैध दस्तावेज 03 दिवस में चैक करवाकर नगर निगम एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत निर्धारित समन शुल्क जमा कर छोडे जावेगें। नगर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

आम जनता से अनुरोध है कि यातयात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article