पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

डीआईजी ग्वालियर रेंज ने ली ग्वालियर जिले के थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक | New India Times

पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु,भापुसे द्वारा ग्वालियर जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा शहर के थाना प्रभारियों की लंबित सम्पत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे, अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/अपराध/यातायात) श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे, अति. पुलिस अधीक्षक उत्तर श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री निरंजन शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक मध्य श्री अखिलेश रेनवाल, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान, समस्त सीएसपी व एसडीएम गण एवं शहर के समस्त थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।

डीआईजी ग्वालियर रेंज ने ली ग्वालियर जिले के थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक | New India Times

बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ने जिले के थानों में लंबित संपत्ति संबंधी अपराधों की थानावार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डीआईजी ग्वालियर ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को लूट, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी के अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र पतारसी कर माल मशरूका सहित गिरफ्तारी के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कहा कि थाना प्रभारियों को छोटी से भी छोटी घटना को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि छोटे अपराधों की रोकथाम से ही गंभीर अपराधों को रोका जा सकता है।

डीआईजी ग्वालियर रेंज ने ली ग्वालियर जिले के थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक | New India Times

उन्होंने बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि गंभीर अपराधों में पुलिस के राजपत्रित अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर कार्यवाही कराएंगे और प्रतिदिन थानों में होने वाली गणना में जाकर फोर्स को ब्रीफ करेंगे। इसके अलावा थाना प्रभारी प्रतिदिन रात्रि गश्त के लिये जाने वाले फोर्स को रवाना करने से पूर्व ब्रीफ करेंगे। बैठक में डीआईजी ग्वालियर ने कहा कि सभी थाना प्रभारी मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पुराने लंबित अपराधों के निकाल पर विशेष ध्यान दें और सीएसपी/एसडीओपी भी अपने अधीनस्थ थानों में जाकर लंबित अपराधों के निराकरण के प्रयास करें। बैठक में समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लूट, नकबजनी व वाहन चोरी की रोकथाम हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिये।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र के निगरानी बदमाशों की जानकारी को अपडेट करेंगे एवं फरार चल रहे बदमाशों की अभियान चलाकर धरपकड़ करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी वाहन चेकिंग कराएं तथा बिना नम्बर प्लेट वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करें। इसके अलावा तीन सवारी एवं मूंह बांधकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की जावे। बैठक में उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध घटित होने पर उसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी जाकर वैधानिक कार्यवाही की जाए। राजपत्रित अधिकारी अपराधों के निकाल के लिये प्रतिदिन अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर लंबित अपराधों का निकाल कराए। थाना प्रभारीगण ऐसे बदमाश जो लगातार वारदातों को अंजाम देते है, उनकी गुण्डा फाइल तैयार करें।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.