पैसे डबल करने के नाम पर बनाया फर्जी मशीन, नकली पुलिस बनकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को असली पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पैसे डबल करने के नाम पर बनाया फर्जी मशीन, नकली पुलिस बनकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को असली पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

परासिया पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस चौकी बड़कुही में प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। जिस पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि आरोपी केदारनाथ बनवांसी एवं उसके सहयोगी साथी आरोपियों द्वारा पैसे डबल करने का लालच देकर ₹60,000 मांगे गए। इन पैसों को लेकर एक फर्जी मशीन नुमा बॉक्स जिसमें कल कछुआ कपड़े डालकर रुपए डबल करने का प्रलोभन दिया गया था और नकली खाकी वर्दी में दो लोग पुलिस का भाई दिखाकर पैसे व उक्त सामान लेकर चले गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 420, 170, 171, 120b, 506 भादवी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी चौकी क्षेत्र बड़कुही के बताए जा रहे हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान इन्होंने अपना जुर्म कबूला।

जिला पुलिस कप्तान विनायक वर्मा के निर्देश पर एसडीओपी जितेंद्र जाट के निर्देश पर चौकी प्रभारी बड़कुई मुकेश द्विवेदी उप निरीक्षक चेतन मर्सकोले रामविलास तिवारी अशोक यादव प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सरेआम सहित अन्य पुलिस की सहायता से बड़ी सफलता मिली। मामले को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.