मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त कामता प्रसाद ने महानगर क्षेत्र के इंदिरानगर कॉलोनी, सुभाषनगर, ककरा, बहादुरपुरा, मघई टोला आदि क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उक्त स्थलों पर सफाई व्यवस्था, पेयजल जलापूर्ति की स्थिति को देखा गया। साथ ही क्षेत्रों के संभ्रांत लोगों से नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली गयी। नगर आयुक्त महोदय द्वारा महानगर के प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को दुरस्त रखने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय पांडेय, अपर नगर आयुक्त एस0के0 सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
