भोपाल पुलिस की छापेमारी में 3 करोड़ 75 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​भोपाल पुलिस की छापेमारी में 3 करोड़ 75 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Timesभोपाल की ईंटखेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 करोड़ 75 लाख रुपए कीमत का डोडा चूरा मादक पदार्थ पाउडर बरामद तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ मंदसौर निवासी आरोपी ने ईंटखेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित एक गोडाउन में इन सामग्री को रखकर उसकी तस्करी किया करता थे। मुखबिर की सूचना के आधार पर ईंटखेड़ी पुलिस ने गोडाउन में छापामार कार्रवाई कर 176 क्विंटल डोडा चूरा मादक पदार्थ पाउडर बरामद किया है।

भोपाल एसपी नॉर्थ हेमंत चौहान ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी है। एसपी चौहान का कहना है कि 18 अक्टूबर को ईंटखेड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम परेवाखेड़ा स्थित जैन गोडाउन को रईस खां पिता बाबू खां उम्र 20 वर्ष निवासी मंदसौर द्वारा मुर्गी दाना बनाने के नाम पर ले रखा है, लेकिन रईस असल में गोडाउन को मादक पदार्थ डोडा चूरा पाउडर के लिए इस्तेमाल कर रहा है। आरोपियों द्वारा एक फॉर्च्यूनर कार क्रमांक एमपी 13 जेएच 5555 को मादक पदार्थ की तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
एसपी चौहान का कहना है कि पुलिस ने जैन गोडाउन में छापेमार कार्रवाई कर वहां पर रखे गए कुल 593 नग बोरियों में से करीब 176 क्विंटल डोडा चूरा मादक पदार्थ पाउडर बरामद किया है। बरामद किए गए सामान की कीमत 3 करोड़ 75 लाख रुपए आंकी गई है।

एसपी का कहना है कि छापेमार कार्रवाई के दौरान बाबू खां पिता फकीर मोहम्मद कुरैशी उम्र 51 वर्ष निवासी मंदसौर, रईस खां पिता बाबू खां उम्र 20 वर्ष निवासी मंदसौर और शांतिलाल पिता बिहारीलाल बंजारा उम्र 35 वर्ष निवासी मंदसौर, को हिरासत में लिया गया। वहीं इस मामले का एक अन्य आरोपी अब्दुल उर्फ वसीम उर्फ राजा कुरैशी, अभी फरार चल रहा है। आरोपी मंदसौर, नीमच व इनसे लगे राजस्थान, हरियाणा, पंजाब आदि में इन मादक पदार्थों की तस्करी करते थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.