रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अलीराजपुर वन एवं पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चौहान 6 जनवरी शनिवार आज अलीराजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे इस दौरान सुबह 10:00 बजे अलीराजपुर से उदयगढ़ विकास खंड के ग्राम थांदला पहुंचकर भारत विकास पर्व में हिस्सा लेंगे इसके बाद 11:00 बजे उदयगढ़ विकासखंड के जामली बड़ी पहुंचकर भारत विकास पर्व में शामिल होंगे। उदयगढ़ विकासखंड के बाद कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान दोपहर 1:30 बजे सोंडवा विकासखंड के ग्राम कुवांड में पहुंचेंगे और भारत विकास पर्व में शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे कुवंड से पिपलियावॉट पहुंचेंगे दोपहर 3:30 पर ग्राम पिपलियावॉट से ग्राम कोसारिया में पहुंचकर वहां आयोजित भारत विकास पर्व में शामिल होंगे। दोपहर 4:30 बजे ग्राम कोसरिया से ग्राम पुवासा पहुंचेंगे जहां 49 लाख की लागत से निर्मित पुलिया का भूमि पूजन करेंगे ।
शाम 5:00 बजे कैबिनेट मंत्री चौहान ककडवाल पहुंचेंगे जहां 59 लाख की लागत से बनने वाले पुलिया का भूमि पूजन करेंगे एवं शाम 6:00 बजे ककड़वाल में 1 करोड़ 49 लाख की लागत से बनने वाले तालाब का भूमि पूजन करेंगे उसके बाद कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर के लिए रवाना होंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने दी है।
