थाना बिजौली पुलिस ने हनुमान मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले चोर को चंद घंटों के अंदर गिरफ्तार कर चोरी के पैसे किये जप्त | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

थाना बिजौली पुलिस ने हनुमान मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले चोर को चंद घंटों के अंदर गिरफ्तार कर चोरी के पैसे किये जप्त | New India Times

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 04.01.2024 को फरियादी राजकुमार परिहार निवासी ग्राम धनेली ने थाना बिजौली में रिपोर्ट लेख कराई थी कि गांव के हनुमान मंदिर पर रामकथा का पाठ चल रहा है इस कारण वहाँ पर रखे सामान की देखरेख के लिये वह मंदिर के बाहर सो रहा था। आज सुबह करीबन 03.00 बजे उसेे हनुमान मंदिर में किसी के अंदर घुसने की आवाज आई तो उसने देखा कि गांव का युवक हाथ में सरिया लिये हनुमान मंदिर से निकलकर भागा है। मैंने आवाज लगाई तो गांव के लोग आ गये और उन्होंने भी उसे भागते हुये देखा, हम लोगों ने मन्दिर में जाकर देखा तो मंन्दिर के गेट का ताला व दान पेटी टूटी हुई मिली जिसमें चढावे के करीबन 1500 से 2000 रुपये रखे थे जिन्हें वह गांव का युवक चोरी करके ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बिजौली में उक्त चोर के खिलाफ धारा 457, 380 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त घटना अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर उत्तर श्री अमृत मीना के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा थाना बिजौली पुलिस को मंदिर की दानपेटी से चोरी करने वाले चोर को शीध्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी बेहट श्री संतोष कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजौली निरी0 मनीष धाकड़ ने थाना बल की एक टीम को ग्राम घनेली में हनुमान मंदिर के दान पेटी से चोरी करने वाले आरोपी की तलाश हेतु लगाया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र विकसित कर एवं तलाशी के दौरान चंद घंटों के भीतर आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गये आरोपी से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को ग्राम धनेली बिजौली का रहने वाला बताया। पुलिस टीम ने पकड़े गये आरोपी से थाना बिजौली के अपराध के संबंध में पूछताछ की तो उसके द्वारा दिनांक 04.01.2024 को ग्राम धनेली के हनुमान मंदिर की दान पेटी तोड़कर पैसे चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी के कब्जे से दान पेटी से चुराए गए पैसे जप्त किये गये। उक्त आरोपी को थाना बिजौली के चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।

उक्त चोर को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बिजौली निरी0 मनीष धाकड़, सउनि0 मनोज शर्मा, उदयप्रताप शर्मा आरक्षक मानसिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.