पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आम जनता ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का किया आत्मीय अभिनंदन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्य सरकार के मंत्री गण श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व श्री नारायण सिंह कुशवाह और सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर सहित अन्य जन प्रतिनिधि गण भी खुले वाहन पर सवार होकर जनता का आभार जता रहे हैं। गोला का मंदिर से शुरू हुई है जन आभार यात्रा।
